अक़्सर, बनारसी साड़ी में फ़िल्म अदाकारा रेखा को देखा जाता है लेकिन इसबार नीता अंबानी ने इस पारंपरिक अंदाज में रेखा को भी मात दे दी। नीता अंबानी की बनारसी सिल्क वाली ग़ुलाबी साड़ी ने उनके जन्मोत्सव में चार चाँद लगा दिया |
फिलांथ्रोपिस्ट नीता अंबानी को कौन नहीं जानता, जी हाँ! मुकेश अंबानी की पत्नी, आज भले ही नीता अंबानी 60 वर्ष की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी सुंदरता से लेकर एलिगेंस तक, सबकुछ बॉलीवुड अदाकाराओं से लेकर आज की जवान लड़कियों तक को टक्कर दे देती है।
Nita Ambani: बर्थडे लुक
हाल ही में नीता अंबानी को उनके बर्थडे के दिन मीडिया ने उनके खूबसूरत लुक को कैमरे में कैद कर लिया। बर्थडे के दौरान जिस तरह से नीता अंबानी रेशम के धागों से तैयार ग़ुलाबी रंग की साड़ी पहनकर मंदिर और स्कूल पहुंचीं, उन्हें देख हर तरफ़ बस उन्हीं के चर्चे किये जा रहें है।
इतना ही नहीं नीता अंबानी के चेहरे का ग्लो और प्यारी सी मुस्कान उन्हें 30 वर्ष की लड़की जैसा ‘यंगर लुक’ देते हुए उनकी सुंदरता को दोगुना करती नज़र आ रही थी।
Nita Ambani की ग़ुलाबी साड़ी में क्या था ख़ास?
नीता अंबानी ने जो साड़ी पहनी थी, वो बनारसी सिल्क साड़ी थी। साड़ी पूरी तरह से ट्रडिशनल लुक और स्टाइल का रखा गया था। साड़ी का रंग ‘रानी पिंक’ था और साड़ी के ऊपर सुनहरी रंग के ओवरऑल फ्लोरल पैटर्न का वर्क किया गया था, इसके साथ ही बीच-बीच में बेल डिजाइन वाला ज्योमैट्रिक पैटर्न बनाया गया था।
साड़ी के पल्लू में चौड़ी गोल्डन बॉर्डर जोड़ी गई थी, जो उस और भी ज्यादा आकर्षक बना रही थी।
नीता अंबानी को साड़ियों के मामले में ज़्यादातर पारंपरिक अंदाज और डिजाइन में ही देखा जाता है। नीता अंबानी के साड़ी का ब्लाउज बिल्कुल डीसेंट कट का था, और उसमें प्लेन हाफ स्लीव्स दिए गए थे।